पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rs.2.8 करोड़ की 7 योजनाओं का उद्‌घाटन और 7.35 करोड़ की 25 योजनाओं का शिलान्यास

Rs.2.8 करोड़ की 7 योजनाओं का उद्‌घाटन और 7.35 करोड़ की 25 योजनाओं का शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
35वां जिला स्थापना दिवस पर आयोजित शंख महोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन बीएस कॉलेज के निकट स्थित स्टेडियम में विकास उत्सव सह गरीब कल्याण मेला का आयोजन शुक्रवार को हुआ। जिसका विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर विकास, आवास तथा परिवहन मंत्री चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने अन्य अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मौके पर 2 करोड़ 80 लाख रुपए की 7 योजनाओं का उद्‌घाटन व 7 करोड़ 35 लाख रुपए की 25 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। वहीं 10 करोड़ 2 लाख रुपए की परिसम्पत्तियों का वितरण किया। इससे पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि उनका लोहरदगा से जुड़ाव पिछले 40 वर्षों से रहा है। इन 40 वर्षों में उन्होंने पिछले चार वर्षों में पूरे देश के साथ लोहरदगा का विकास तीव्र गति से होते देखा है। झारखंड में सरकार गठन के साथ ही विधवाओं को सम्मान देने के लिए उनको पेंशन देने का लक्ष्य रखा गया। गरीब, मजदूर, किसान तथा दलितों को उनका हक दिलाया जा रहा है। अपने प्रारंभ काल से ही केंद्र तथा राज्य सरकार कंधा से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। कहा विकास के साथ आम लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ती गई हैं। सरकार ने उन उम्मीदों पर हर संभव खरा उतरने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत केंद्र सरकार ने मुफ्त गैस सिलेंडर देने का कार्य किया। झारखंड इकलौता ऐसा राज्य है जो मुफ्त में चूल्हा भी दे रही है। झारखंड के गरीब महिलाओं को अब सूखे पत्ते से खाना बनाने से निजात मिल गया है। धुआं रहित खाना बनाने से उनके स्वास्थ्य पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ा है। यहां लक्ष्यानुरूप 80 प्रतिशत चूल्हा बंट चुका है जो जिला प्रशासन की इसके प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कहा अब शहर से गांव तक एलईडी लाईट जगमगाएगा। जिसका उदाहरण पेशरार जैसा सुदूर क्षेत्र आज आजादी के बाद बिजली की रोशनी से जगमगा रहा है। कहा राजीव व इंदिरा गांधी आवास का समय गया अब लोगों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया जा रहा है। कहा सरकार ने ठाना है कि 2019 के बाद प्रत्येक घरों में शौचालय के साथ साथ बाथरूम भी बनाया जाएगा। कहा मोमबत्ती की तरह खुद जलकर प्रकाश फैलाने का कार्य नमो कर रहे है। कार्यक्रम का संचालन दूरदर्शन की उद्घोषिका राजश्री प्रसाद ने किया। मौके पर मुख्य रूप से एसपी राजकुमार लकड़ा, एसी रंजीत कुमार सिन्हा, एसडीओ राज महेश्वर, भाजपा वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजमोहन राम, डीएफओ विकास उज्जवल, डीपीओ महेश भगत, डीईओ उर्मिला कुमारी, डीएसई रेणुका तिग्गा, डीडब्ल्यूओ मधुमति कुमारी, डीएसडब्ल्यूओ संजय ठाकुर, कार्यपालक दंडाधिकारी मनीष कुमार, नजारत उप समाहर्ता छंदा भट्टाचार्यी, एसडीपीओ एके वर्मा, आलोक कुमार साहू, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, सदस्य लक्ष्मीकांत प्रसाद सहित सभी प्रखंडों के सीओ, बीडीओ, सीडीपीओ व ग्रामीण मौजूद थे। मौके पर लगभग 22 विभागों द्वारा विकास योजनाओं से जुड़े स्टॉल लगाए गए थे। जिसके तहत लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में परामर्श नामक पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

खबरें और भी हैं...