लोहरदगा| जिले में 26 जून से शुरू होने वाले मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान को सफल बनाने को लेकर 19 मई को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला टास्क फोर्स की बैठक होगी। बताया कि बैठक अपराह्न साढ़े 3 बजे से होगी। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय शामिल होने की अपील की गई है। बैठक को लेकर संबंधित अधिकारियों को पत्र के माध्यम से जानकारी भी दी जा चुकी है।