पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक हो गए हम और तुम... गीत पर बॉलीवुड गायिका सुमेधा ने बांधा समा

एक हो गए हम और तुम... गीत पर बॉलीवुड गायिका सुमेधा ने बांधा समा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएस कॉलेज निकट स्टेडियम में चल रहे शंख महोत्सव कार्यक्रम में बॉलीवुड से लेकर झॉलीवुड तक के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन किया। पहले दिन बॉलीवुड कलाकारों ने लोगों को जमकर झुमाया। आकर्षक लाईटिंग व साउंड सिस्टम के बीच बॉलीवुड संगीतकार सुमेधा करमाही ने टूटा जो कभी तारा... गीत पर सभी को फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया की सैर कराई। उन्होंने एक के बाद गीत प्रस्तुत कर जमकर तड़के भी लगाए।

एक हो गए हम और तुम... गीत पर जमकर दर्शकों को झुमाया। इसके बाद बॉलीवुड कलाकार सह संगीतकार आदित्य नारायण ने भी गानों के फूलझडिय़ां लगा दी। नारायण ने रामलीला फिल्म का गाना राम जी की चाल देखो... गीत पर सभी को जमकर झूमाया। इसके अलावा गुलाबी आंखे जो तेरी देखी..., पहला नशा पहला खुमार... सहित एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। देर रात तक चले कार्यक्रम के बाद कलाकारों को अतिथियों ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, विधायक सुखदेव भगत, डीसी विनोद कुमार, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश चंद्रप्रकाश अस्थाना, एसपी कार्तिक एस, एसी रंजीत कुमार सिन्हा, नप अध्यक्ष अनुपमा भगत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

गीत प्रस्तुति के बाद बॉलीवुड कलाकार सह गायक आदित्य नारायण को सम्मानित करते अतिथि।

गीत प्रस्तुत करती बॉलीवुड गायिका सुमेधा करमाही।

स्थानीय प्रतिनिधियों की हुई अनदेखी : विनोद

जिला परिषद सदस्य विनोद सिंह खेरवार ने कहा कि शंख महोत्सव संध्या शाम कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिनिधियों की अनदेखी की गई। कार्यक्रम के बैनर में स्थानीय प्रतिनिधि का फोटो छोड़कर सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास का फोटो बैनर में लगाया है। बाकी स्थानीय राज्य सभा सांसद, सांसद, विधायक, नगर अध्यक्ष, जिला परिषद अध्यक्ष, स्थानीय प्रतिनिधि को गौण कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...