शहर के होटल पर्ल में चाणक्य आईएएस एकेडमी की ओर से करियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। एकेडमी के जीएम रीमा मिश्रा व विनय मिश्रा आदि ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। रीमा मिश्रा ने कहा कि आईएएस की तैयारी के लिए सबसे बेहतर मार्ग कम समय में ज्यादा पढ़ाई करना माना जाता है। बच्चे आईएएस की तैयारी को अपना लक्ष्य बनाकर कम समय में ज्यादा से ज्यादा पढ़ाने की कोशिश करें। वहीं विनय मिश्रा ने कहा कि सिलेबस के अनुसार पढ़ाई करना तथा विषय वस्तु का बेहतर ढंग से आंकलन करना आईएएस में सफलता के लिए मिल का पत्थर साबित हो सकता है।