लोहरदगा| जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमहरिया निवासी मुमताज अंसारी के 18 वर्षीय पुत्र तासिब अंसारी कीटनाशक खाने से बीमार हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। तासिब ने बताया कि किसी बात को लेकर घर पर कहा-सुनी हो गई थी। जिसके बाद गुस्से में आकर कीटनाशक खा लिया। जिससे स्थिति बिगड़ गई। फिलवक्त उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।