पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक की टक्कर से घायल स्कूटी सवार की मौत

बाइक की टक्कर से घायल स्कूटी सवार की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहरदगा | शहर के कचहरी रोड स्थित लेथ की दुकान के पास शुक्रवार को बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल समाजसेवी प्रमोद विश्वकर्मा की मौत रांची में अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात हो गई। बताया जाता है कि वह दुकान के निकट अपनी स्कूटी मोड़ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे धक्का मार दिया। घायल को इलाज के लिए रांची के गुरुनानक अस्पताल ले जाया गया था। इधर धक्का मारने वाले बाइक सवार नारी नवाडीह निवासी पवन राम को शनिवार की सुबह मामला दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं प्रमोद की मौत पर कई समितियों ने शोक जताया है। झारखंड ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन, लोहरदगा जिला मारवाड़ी सम्मेलन, लोहरदगा जिला अभिभावक मंच ने शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों को शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। शोक व्यक्त करने वालों में ओमप्रकाश सिंह, दीपक सर्राफ, सफदर मलिक, मो. कैश, शशि भूषण सिंह, नीरज साहू, मुकेश साहू, परमानंद प्रसाद, दिनेश अग्रवाल, अवधेश मित्तल, रमेश अग्रवाल, ब्रज सिंह, पवन सर्राफ, मोकिम अख्तर, नरेंद्र मित्तल, सीताराम शर्मा व राजेंद्र सर्राफ आदि शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...