अभियान में 100 वाहनों से लिया जुर्माना
लोहरदगा | शहर में बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए शनिवार शाम से शहर के अलग-अलग जगहों पर वाहन जांच अभियान प्रभारी डीटीओ सह एसडीओ राज महेश्वरम की अगुवाई में चलाया गया। इस दौरान बाइक सवारों व ऑटो चालकों पर सख्ती बरती गई। ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट व लाइसेंस आदि की जांच की गई। करीब 100 से अधिक वाहनों की जांच कर फाइन लिया गया। प्रभारी डीटीओ ने बताया कि शहर में दिन पर दिन बढ़ रही दुर्घटनाओं को देखते हुए खासकर बिना लाइसेंस, हेलमेट के बाइक चलाने वालों पर सख्ती बरता जाएगी। प शनिवार को शहर के वन विभाग कार्यालय व शंख नदी पुलिस पिकेट के समीप अभियान चलाया गया।