जिले के कुडू प्रखंड के कड़ाक गांव में जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में पांचवीं अनुसूची के सतत अनुपालन के लिए सरकार पर दबाव डालने पर जोर दिया गया। जयस के जिलाध्यक्ष कलिंद्र उरांव ने कहा कि आदिवासियों के समक्ष पांचवी अनुसूची पर घोर संकट आ गया है। इसका अनुपालन सरकार द्वारा नहीं करने के कारण आदिवासियों को नुकसान हो रहा है। गुमला जिला प्रभारी पवन भगत ने कहा कि पांचवी एवं स्वशासन पर झारखंड में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में विनोद उरांव, रामा उरांव, अनुज उरांव, दानियल उरांव, महेश उरांव, गोर्वधन भगत, मुकेश उरांव, धनेश्वर उरांव, डिगू उरांव, मंजू उरांव, निर्मला उरांव, शांति उरांव, शिवन उरांव, अनिता उरांव, मनीता उरांव व पुतूल उरांव आदि उपस्थित थे।