पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों में होती है काफी प्रतिमा, निखारने के लिए मंच देने की जरूरत

बच्चों में होती है काफी प्रतिमा, निखारने के लिए मंच देने की जरूरत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहरदगा | जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत सेरेंगहातू स्थित यतिराज डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल में शनिवार को जूनियर वर्ग के बच्चों के लिए कालिब्रेटर्स डे मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों ने कविता, गायन, नृत्य नाटक अन्य कार्यक्रम का प्रदर्शन कर लोगों से वाहवाही लूटी। विद्यालय की समृद्धि, वर्षा, नव्या, निशा, शिवानी, कृतिराज, यति रिज्वाइस अनाल, सूर्यकांत गुप्ता, शिवम्, तनवीर, दिलशाद रेहान, विवेक आदि ने बेहतरी ढंग से अपना टैलेंट दिखाया। विद्यालय के निदेशक बीके बालांजिनप्पा ने कहा कि बच्चों के अंदर काफी प्रतिभाएं छिपी रहती है। बस उसे अच्छा प्लेटफार्म देने की जरूरत है। मौके पर आशा देवी, रीता देवी, फरीदा खातून, शहनाज परवीन, शिव प्रकाश साहू, निर्मला देवी, गीता देवी, सरोज आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...