पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माता पिता और गुरु का सम्मान करें बच्चे

माता-पिता और गुरु का सम्मान करें बच्चे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुकुल शांति आश्रम में चल रहे सात दिवसीय युवा चरित्र निर्माण शिविर के दूसरे दिन भी कई कार्यक्रम हुए। डॉक्टर जितेंद्र मेहेर ने बताया कि हिंदू धर्म में चार वेद होते हैं। व्यक्ति द्वारा लिखी गई पुस्तक में किसी प्रकार की कोई गलती हो सकती है लेकिन वेदों में किसी प्रकार की गलत नहीं है। इससे यह मालूम पड़ता है कि यह ईश्वर प्रदत्त ज्ञान है। जब ऋषि महर्षि ध्यान में बैठते थे। उस अवस्था में उनको वह वेदों का ज्ञान और वेदों के अंदर लिखे गए जो मंत्र हैं, उन मंत्रों को अपने ज्ञान रूपी चक्षुओं के द्वारा उसका वह अपने अंतःकरण में अनुभव करते थे। आचार्य शरद चंद्र आर्य ने कहा कि माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान कर सेवा करनी चाहिए। माता-पिता और गुरुजनों को प्रणाम कर ही अपने कार्यों के लिए आगे प्रस्थान करना चाहिए। प्रशिक्षणार्थियों को डॉक्टर जितेंद्र मेहेर, आचार्य गणेश शास्त्री, व्यायाम शिक्षक संतोष नैष्टिक, महादेव आर्य अर्जुन देव आर्य, नूतन आर्य, दीपक शास्त्री, ओंकार आर्य, सियाराम आर्य, योगेंद्र आर्य, तपेश्वर गोस्वामी, दिनेश गुप्ता, अभय भारती, संजय चंद्र यादव, सतेन्द्र भगत, पंकज यादव, सूरज आर्य प्रशिक्षण दे रहे है। दूसरे दिन प्रशिक्षणार्थियों को आत्मरक्षा के कई गुर भी सिखाएं गए।

खबरें और भी हैं...