पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में 155 मरीजों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर दी गई दवाइयां

शिविर में 155 मरीजों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर दी गई दवाइयां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के सुभाष चौक निकट स्थित श्रीश्री दुर्गा बाड़ी मंदिर परिसर में शनिवार को रांची के दृष्टि हॉस्पिटल के बैनर तले तीन दिवसीय नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हॉस्पिटल के मनोज कुमार, प्रवीण कुमार ओझा, राकेश कुमार सिन्हा व रेयाज ने मरीजों की नेत्र, ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच की। मौके पर प्रवीण कुमार ओझा ने बताया कि शिविर में 155 मरीजों का स्वास्थ्य नेत्र, स्वास्थ्य, मधुमेह व ब्लडप्रेशर जांच की गई। जिसमें 42 मोतियाबिंद व 20 शुगर के मरीज पाए गए। जिन्हें आवश्यक दवा व सुझाव चिकित्सकों द्वारा दिया गया। उन्होंने बताया कि 21 मई को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक बार काउंसिलिंग भवन के समीप शिविर लगा कर मरीजों का नि:शुल्क जांच किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...