पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शौचालय में दरवाजा नहीं खुले में कर रहे हैं शौच

शौचालय में दरवाजा नहीं खुले में कर रहे हैं शौच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुड़ू प्रखंड की सलगी पंचायत को राज्य का पहला ओडीएफ पंचयात बनने का दावा झूठा साबित हो रहा है। गांवों की महिलाओं समेत लोग अब भी खुले में शौच करते हैं। मसियातु, नामुदाग व पिपराही समेत अन्य गांवों में जिला प्रशासन ने आनन-फानन में जैसे-तैसे शौचालय का निर्माण कराते हुए बाहरी शौच से गांव को मुक्त करा दिया। प्रखंड के 14 पंचायतों में बेस लाईन सर्वे के अनुसार लगभग 16 हजार शौचालय का निर्माण करना था। प्रखंड के सलगी पंचायत को बाहरी शौच मुक्त पंचायत बनाने के लिए मॉडल पंचायत के तहत चयन किया गया था।

इस पंचायत में प्रति शौचालय निर्माण के लिए प्रथम फेज में 4600 रुपए, दूसरे फेज में 9600 रुपए आवंटित किया गया था। प्रखंड का सलगी पंचायत बाहरी शौच से मुक्त होने वाला पहला पंचायत लोहरदगा जिला का बना था। लेकिन सलगी पंचायत के मसियातू गांव में 65 परिवारों के यहां तीन साल पहले शौचालय का निर्माण कराया गया था। शौचालय निर्माण कार्य में भारी कोताही बरती गई। शौचालय के टंकी में ढक्कन तक नहीं लगाया गया। शौचालय में कई स्थानों पर पेन पाइप नहीं लगाया। कई शौचालयों में दरवाजा भी नहीं लगाया गया। ऐसे में लोग शौचालय में लकड़ी, भूषा, पुआल रखने के साथ बकरी बांध रहे हैं। मसियातू, नामुदाग, पिपराही की रेणु देवी, यशोदा देवी, शोभा कुमारी, अनिता देवी, फुमनी देवी, मोहन तुरी, चुन्देश्वर तुरी, जतरु मुंडा, बाबूलाल मुंडा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जैसे-तैसे शौचालय का निर्माण करा दिया गया था। नतीजा यह कि मसियातू के लगभग ग्रामीण खुले में शौच करते हैं। शौचालय की हालत ठीक नहीं है। ना दरवाजा है ना ही पेन पाइप लगा है। कईयों के छप्पर भी टूटे पड़े हैं।

अनियमितता के भेट चढ़ा शौचालय।

शौचालय के इस्तेमाल के लिए लोगों को करेंगे जागरूक : रोहित

डीडब्ल्यूएसडी के कनीय अभियंता रोहित उरांव ने बताया मसियातु सहित अन्य गांवों में जर्जर शौचालय को विधायक मद या आपदा प्रबंधन मद से मरम्मत कराया जाएगा। शौचालय प्रयोग के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। उनसे शौचालय निर्माण के बाद टंकी में ढक्कन नहीं लगाने का सवाल पूछे जाने पर जवाब दिया कि यदि टंकी में ढक्कन नहीं लगाया गया होगा तो यह गलत है और जांच का विषय है। ऊपर के अधिकारियों को सूचित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...