बीएस कॉलेज निकट स्थित स्टेडियम में 35 वां जिला स्थापना दिवस पर चल रहे दो दिवसीय शंख महोत्सव कार्यक्रम का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन देर शाम तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में दर्शक गानों का जमकर आनंद उठाया। इधर कार्यक्रम में अपने सुरों का जलवा बिखेरने पहुंचे कलाकारों में संगीतकार चुमकी रॉय, ज्योति साहू, शालिनी दूबे व स्थानीय कलाकारों में बाल संगीतकार वैष्णवी सोनी व सुर्यांशु रॉय ने दर्शकों को जमकर झुमाया। अंतिम दिन सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ प्रशासनिक पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके बाद देर रात तक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए क्षेत्रीय कलाकार ज्योति साहू ने दर्शकों को मेरे सीने में दिल मेरा डोले.... गीत पर जमकर झुमाया। जिसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद पहुंची गायिका चुमकी रॉय ने भी बॉलीवुड के कई गीतों पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने पुराने व नए गानों के नॉनस्टॉप गीत भी प्रस्तुत किए। वहीं स्थानीय संगीतकार सुर्यांशु रॉय ने शास्त्रीय संगीत प्रस्तुत कर सभी मन मोह लिया। वहीं बाल संगीतकार वैष्णवी सोनी ने नीले नीले अंबर में चांद जब छाएं.... गीत पर सभी मंत्रमुग्ध कर दिया।
अंत में गायिका शालिनी दूबे ने समा में चार चांद लगा दिए। उन्होंने द्वारा प्रस्तुत किए गए नागपुरी, भोजपुरी व हिंदी गीतों के कलेक्शन ने दर्शकों को जमकर झुमाया। चले जईबे सईया हो बड़का गा बजरिया..... लाल पार सड़िया पिनाबो गुयां रे..... गीत पर स्थानीय दर्शकों ने जमकर नृत्य किया। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया। वहीं कार्यक्रम का संचालन कर रही दूरदर्शन की उद्घोषिका राजश्री प्रसाद ने भी अपने संचालन से लोगों को दिल जीत लिया। अंत में सभी कलाकारों को जिला प्रशासन के पदाधिकारियों द्वारा शॉल भेंटकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य रूप से डीसी विनोद कुमार, एसपी राजकुमार लकड़ा, एसडीपीओ एके वर्मा, न्यायिक पदाधिकारियों के साथ पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मी व काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
अंतिम दिन संगीतकारों में चुमकी राय, ज्योति साहू, शालिनी दूबे, वैष्णवी सोनी व सूर्याशु रॉय ने बिखेरा सुरों का जलवा
कार्यक्रम प्रस्तुत करती शालिनी दूबे।
गायिका ज्योति साहू को सम्मानित करते डीसी व अन्य पदाधिकारी।
गायिका चुमकी रॉय।
स्थानीय बाल गायिका वैष्णवी सोनी।