लोहरदगा| जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के भुजनिया गांव में शुक्रवार देर शाम बिरसा उरांव की 17 वर्षीय बेटी सबिता कुमारी की संदिग्ध रूप से मौत हो गई। मृतका के जीजा हरि उरांव ने बताया कि शुक्रवार शाम जब मैं देर शाम घर पहुंचा, तो सबिता जमीन पर थी और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सक डॉ. नौरेन मुर्मू ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता ने बताया कि मैं अपने रिश्तेदार के घर मरनी कार्यक्रम में गया था। जिसके बाद बेटी की मौत की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि सबिता बीएस कॉलेज में बीए पार्ट टू की छात्रा थी। घटना की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंचे सदर थाना के एएसआई सुकू सोरेन ने बताया कि यूडी का मामला दर्ज कर लिया गया है आगे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।