लोहरदगा| नगर परिषद क्षेत्र वार्ड नंबर 9 में वार्ड पार्षद अब्दूल वारिस ने बंगला चौक के पास खराब पड़े चापाकल की मरम्मत कराई गई। वार्ड पार्षद ने कहा कि रमजान को देखते हुए वार्ड क्षेत्र में खराब पड़े चापाकल की मरम्मत कराई जा रही है। इसके अलावा मस्जिद के निकट रोड में खराब पड़े स्ट्रीट लाइटों को भी ठीक कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड क्षेत्र में अन्य समस्याओं का भी निदान जल्द किया जाएगा। इस मौके पर आजाद खान, समीर खान, दानिश, मुन्ना, फारूक, शाहिद, तौफिक, शाहबाज, रमीज आदि अन्य मौजूद थे।