शिविर का लाभ उठाते अधिवक्तागण व अन्य ग्रामीण।
भास्कर न्यूज|लोहरदगा
स्थानीय व्यवहार न्यायालय के निकट स्थित बार भवन में सोमवार को रांची कटहल मोड़ के निकट स्थित संचालित दृष्टि आई हॉस्पिटल के बैनरतले नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अस्पताल से पहुंचे चिकित्सक मनोज कुमार, प्रवीण कुमार ओझा, राकेश कुमार सिन्हा व रेयाज के द्वारा कुल 97 मरीजों की नेत्र, शुगर, ब्लडप्रेशर आदि की जांच की गई। शिविर का अधिवक्तागण, मुंशी व ग्रामीण मरीजों ने लाभ उठाया। मौके पर जिला अधिवक्ता संघ के सचिव हेमंत कुमार सिन्हा ने कहा कि इस तरह के कैंप के आयोजित होने से लोगों को इसका भरपूर लाभ मिलता है। साथ ही लोग नि:शुल्क विभिन्न बीमारियों की जांच करा सकते हैं।
शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से मनोज प्रसाद, अमरेन्द्र सिंह, संजय सुमन, उमेश कुमार, धर्मेंद्र, सुरीला देवी, मोमिना खातून, जुगलकिशोर सिंह, दिनेश प्रसाद, प्रमोद कुमार पुजारी, विक्रम कुमार, नवल अग्रवाल, विवेक कुमार सहित अन्य ने सहयोग किया।