पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला कांग्रेस मुख्यालय राजेंद्र भवन में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से जिला कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने कहा कि राजीव गांधी के द्वारा हमारे देश में कंप्यूटर लाया गया है। उन्हीं ने 18 साल की उम्र में मताधिकार का अधिकार दिलाया। कहा गांधी आज सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने सभा में उपस्थित सभी से कहा कि हमें गांधी के बताए मार्गो पर चलकर देश की सेवा में अहम भूमिका निभाने की जरूरत है। मौके पर मुख्य रूप से साजिद अहमद चंगू, मोहन दूबे, पवन गौतम, कुणाल अभिषेक, अनिल कुमार, सामुल अंसारी, नंदकिशोर शुक्ला, संजीव साहू, सुमित सिन्हा, सुबोध राय, जलील अंसारी, सरवन वर्मा, रोहित अग्रवाल, परवेज आलम, वासुदेव उरांव, रूपनारायण उरांव, विशाल डुंगडुंग सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...