अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ का देशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल 22 मई से शुरू होगी। इसकी जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति ने बताया कि सातवें वेतन की मांग को लेकर 22 मई से देशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण डाक सेवकों को केंद्र सरकार द्वारा सातवां वेतन नहीं दिया जाना सरकार की डाक कर्मियों के प्रति विरोधी नीति को उजागर करती है। उन्होंने सभी ग्रामीण डाक सेवकों से जिले के मुख्य डाकघर पहुंचने की अपील की है।