जिला राजी पड़हा लोहरदगा के बैनरतले 22 मई को पूर्वाह्न 11 बजे समाहरणालय मैदान में आदिवासी बचाओ महारैली सह जन सभा का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए जिला राजी पड़हा के उप देवान अनिल कुमार भगत ने बताया कि आदिवासी बचाओ महारैली की सारी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। कहा कि रैली के माध्यम से पूर्व में आयोजित किए गए बिशू सेंदरा में लिए गए निर्णयों के संबंध में डीसी को ज्ञापन सौंपी जाएगी। उन्होंने सभी आदिवासी समुदाय के लोगों को इस महारैली में शामिल होने की अपील की है।