लोहरदगा | बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों के निर्णय के अनुसार बच्चों के हित को देखते हुए 21 मई से 30 जून 2018 तक पूर्वाह्न 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्यालय खुला रहेगा। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने बताया कि रोस्टर के अनुसार अध्यक्ष/ सदस्य 24 घंटे बच्चों के हित में तत्पर रहेंगे। सिर्फ कार्यालय की अवधि उपरोक्त निर्णय के अनुसार होगी। कहा कि बच्चों को लेकर किसी भी मामले में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष/ सदस्य से संपर्क किया जा सकता है। कहा कि बाल कल्याण समिति हमेशा से ही अपनी ईमानदारी के साथ बिछड़े बच्चों को उसके परिवार के लोगों से मिलाया। कहा यदि किसी भी प्रकार का कोई परेशानी होती है तो अभिभावक बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा मोबाइल नंबर 9123479985, सदस्य लक्ष्मीकांत प्रसाद मोबाइल नंबर 9471171379, सदस्य मनोरमा मिंज 7488355540, सदस्य बालमणि कुमारी 6200754977, सदस्य अमरनाथ सिंह 8434413406 से संपर्क कर सकते हैं।