पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीसी से भवन निर्माण कार्य सुचारू कराने की मांग

डीसी से भवन निर्माण कार्य सुचारू कराने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहरदगा | सदर थाना क्षेत्र के हरमू हडरा टोली में जिला परिषद द्वारा डीपीआरसी भवन निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने विरोध किया है। संवेदक खालिद आलम द्वारा डीसी को ज्ञापन सौंपकर कार्य सुचारू रूप से कराने की मांग की गई है। संवेदक ने कहा कि हरमू के हडरा टोली में आवंटित जमीन पर जिला परिषद के कनीय अभियंता राहुल कुमार के निर्देशानुसार भवन निर्माण कार्य के लिए नींव की खुदाई की जा चुकी थी। जिसे गांव के कुछ युवकों की अगुवाई में सैंकड़ो महिलाओं ने भवन निर्माण कार्य के लिए खोदे गए नींव को जबरदस्ती भरकर कार्य करने से रोका गया। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त जमीन गांव की है। संवेदक ने आशंका जताई है कि यदि ग्रामीणों के विरोध के बाद भी कार्य किया गया तो अप्रिय घटना घट सकती है।

खबरें और भी हैं...