पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले के कई आंदोलनकारी नहीं हुए हैं चिह्नित

जिले के कई आंदोलनकारी नहीं हुए हैं चिह्नित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहरदगा | समाहरणालय मैदान के निकट झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में आंदोलनकारियों की विभिन्न समस्याओं पर विमर्श किया गया। विनोद भगत ने कहा कि जिले में आंदोलनकारी चिह्नितीकरण के दौरान कई आंदोलनकारी छुट गए हैं। जिसके कारण अभी तक पेंशन शुरू नहीं हुई है। कई आंदोलनकारियों को समय पर पेंशन भी नहीं मिल पाई है। आंदोलनकारियों ने कहा कि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए 30 मई को समाहरणालय मैदान में बैठक होगी। इस मौके पर धनेश्वर उरांव, शाहिद अहमद, शिवराम भगत, मुकूल कुमार, बिहारी उरांव, सीता देवी, विनोद कुमार भगत व सुशीला लकड़ा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...