सीपीआईएम ने राज्य सरकार का फूंका पुतला
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) नेताओं ने बुधवार को रेलवे साइडिंग के निकट राज्य सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। सीआईएम सचिव दिलीप कुमार वर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान टीएमसी के गुंडो द्वारा पार्टी के 11 साथियों की हत्या करना निंदनीय है। साथियों की हत्या लोकतंत्र की हत्या है।
ममता बनर्जी ने चुनाव से पहले उच्च न्यायालय से वादा किया था कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से होगी। लेकिन चुनाव के दिन ही भारी हिंसा कर सीआईएम के कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। मतदाताओं को भी मारा पीटा गया। कई पत्रकारों पर भी हमला किया गया।
लगभग विपक्षी पार्टियों के 20 कार्यकर्ता मारे गए। जिससे साफ लगता है कि राज्य में चुनाव आयोग है ही नहीं। उन्होंने चुनाव को रद्द कर फिर से चुनाव कराने की मांग की है। इस मौके पर धनंजय नाथ शाहदेव, मो कैश, बच्चुनारायण सिंह, सुरेन्द्र ठाकुर, सफदर मलिक, समीम खान, गोपाल महतो, जगदीश महतो सहित अन्य शामिल थे।