पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तन मन को स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी

तन-मन को स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहरदगा | पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान लोहरदगा की ओर इंटर कॉलेज किस्को के प्रांगण में चल रहे 15 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन भी प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी रास बिहारी तिवारी ने कहा कि योग से हम अपनी और समाज व राष्ट्र के युवाओं को सही दिशा में लेकर जा सकते हैं। तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए योग जरूरी है। इससे पहले प्रशिक्षुओं को जिला महिला प्रभारी सूर्यवती ने योगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार और मंडूकासन, वक्रासन, पवनमुक्तासन आदि का अभ्यास कराया। मुख्य योग प्रशिक्षक प्रवीण भारती ने प्राणायाम का अभ्यास कराया एवं गिलोय के प्रयोग का महत्व बताते हुए कहा कि गिलोय सौ रोगों की एक दवा है। चाहे वह बीपी, शुगर, आर्थराइटिस, कैंसर व रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी या शरीर का कोई भी रोग हो। राज्य प्रभारी ने कहा कि जिला समिति का कार्य बहुत अच्छा है। आगे भी इसी तरह आप सभी पूरी तन्मयता के साथ कार्य करते रहें। मौके पर काफी संख्या में योग प्रशिक्षक शामिल थे।

खबरें और भी हैं...