पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वैचारिक क्रांति शिविर में भाग लेने बच्चे गए दिल्ली

वैचारिक क्रांति शिविर में भाग लेने बच्चे गए दिल्ली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहरदगा |गुरुकुल शांति आश्रम व आर्यवीरदल लोहरदगा की ओर से अखिल भारतीय दयानन्द सेवाश्रम आर्य समाज रानी बाग दिल्ली में आयोजित 37वां वैचारिक क्रांति शिविर में भाग लेने के लिए बच्चे रवाना हुए। इस मौके पर कुडू सांसद प्रतिनिधि भूषण प्रसाद साहू ने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण से ही समाज का नवनिर्माण होगा। बच्चों की उज्जवल भविष्य कि कामना करते हुए रवाना किया गया। आचार्य शरतचन्द्र आर्य ने कहा कि 15 दिवसीय वैचारिक शिविर सम्पूर्ण रूप से परिवर्तन लाने वाला शिविर होगा। शिविर में आत्मिक, सामाजिक और शारीरिक निर्माण में विशेष प्रकाश डाला जाएगा। इस मौके पर आशीष आर्य, अनिल अग्रवाल, संजय चन्द्र यादव, अर्जुन आर्य व सूरज उरांव समेत अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...