पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला स्थापना दिवस आज, बॉलीवुड कलाकार बिखेरेंगे जलवा

जिला स्थापना दिवस आज, बॉलीवुड कलाकार बिखेरेंगे जलवा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहरदगा जिला स्थापना दिवस 17 और 18 मई को शंख महोत्सव के रूप में स्थानीय बीएस कॉलेज निकट स्थित स्टेडियम परिसर में मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ विकास उत्सव सह गरीब कल्याण मेला के साथ होगा। कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। पूर्वाह्न 11 बजे से उत्सव कार्यक्रम के बाद संध्या साढ़े 6 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बॉलीवुड व झॉलीवुड के जाने माने कलाकार जलवा बिखेरेंगे। 17 मई को मशहूर पार्श्व गायक सह बॉलीवुड अभिनेता आदित्य नारायण अपने गीतों से लोहरदगा वासियों को झुमाएंगे। उनके साथ प्रसिद्ध सारेगामा फेम के सुमेधा करमाही भी मखमली आवाज की जादू बिखेरेंगी। वहीं देवघर के संजीव परिहस्थ कत्थक नृत्य से समा बांधेंगे। लोहरदगा के स्थानीय उभरते लोक कलाकार लोकनाथ लोहरा नागपुरी गीत नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही 18 मई को झारखंड के उभरती गायिका चुमकी राय, शालिनी दूबे तथा ज्योति साहू भी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 18 को कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विकास मंत्री चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह करेंगे। उनके अलावा कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि व राज्य स्तर के आलाधिकारियों के शिरकत करने की भी प्रबल संभावनाएं हैं। डीसी विनोद कुमार ने जिले वासियों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए कार्यक्रम का लुफ्त उठाएं। साथ ही मेहमान के रूप में प्रस्तुति देने आने वाले कलाकारों का उत्साहवर्धन करें। इधर कार्यक्रम को लेकर देर शाम तक तैयारियां चली। डीपीओ ने बताया कि उत्सव कार्यक्रम में करोड़ो के योजनाओं का शिलान्यास सह करोड़ों रुपए की परिसम्पत्तियों का भी वितरण किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...