लोहरदगा | धनबाद जिले के राजकमल सरस्वती शिशु मंदिर में प्रांतीय बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 22 मई से 29 मई को आयोजित की गई है। इसमें भाग लेने के लिए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता रवाना हुए। मौके पर विश्व हिंदू परिषद मार्ग दर्शक मंडल के प्रदेश संयोजक स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी ने कहा कि किसी भी संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशिक्षित कार्यकर्ता का होना अति आवश्यक है। संगठन में प्रशिक्षण की अहम भूमिका होती है। प्रशिक्षण के द्वारा ही कार्यकर्ताओं में व्यक्तिगत, सामर्थ्य, क्षमता, स्वाभिमान, हिंदू मान बिंदुओं के प्रति निष्ठा तथा राष्ट्र संस्कृति के प्रति समर्पण का भाव जागृत होता है। अवकाश के अवसर पर सभी संगठनों के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।