पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शौचालय उपयोग के लिए लोगों को किया जागरूक

शौचालय उपयोग के लिए लोगों को किया जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहरदगा | नेहरू युवा क्लब चंदलासो की ओर से सोमवार को स्वच्छ भारत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत चंदलासो गांव में शौचालय उपयोग करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में शामिल युवा क्लब के पदाधिकारियों ने लोगों को शौचालय उपयोग के लिए प्रेरित किया। खुले में शौच नहीं करने की सलाह दी। साथ ही लोगों को स्वच्छता पर जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता मनुष्य के जीवन का अहम हिस्सा है। स जागरूकता अभियान में मुख्य रूप से नेहरू युवा क्लब के सचिव मो असदुल्ला, अध्यक्ष मो अफरोज एवं सदस्य मो इरशाद, मो अरशद, मो शमशाद, इमरान अंसारी, इश्तेखार आलम, मो शमशेर अंसारी, जुबेर वसीम, जमील सहित अन्य शामिल थे।

खबरें और भी हैं...