डे नाइट सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन के लिए समाहरणालय मैदान में बैठक की गई। बैठक में क्रिकेट टूर्नामेंट कोर्ट कंपाउंड क्लब चैंपियन ट्रॉफी सीजन दो 2018 डे-नाइट सर्किल टूर्नामेंट का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि दो दिवसीय टूर्नामेंट 2 से 3 जून तक आयोजित की जाएगी। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों को शामिल किया जाएगा। जिसकी एंट्री फीस 2000 रुपए रखा गया है। टूर्नामेंट में सफल प्रथम विजेता को 15100 रुपए, द्वितीय विजेता को 11100 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच, प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फिल्डर, इमर्जिंग प्लेयर तथा सभी 16 टीमों को सहभागिता पुरस्कार, बेस्ट अनुशासित टीम को भी पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में सुमन साहू, धर्मेंद्र भगत, विमलकांत सिंह, प्रमोद पंडा, संतोष केरकेट्टा, रोहित दोषणधी, संदीप भगत, पंकज राज टोप्पो, दीपक, रंजन सिंह, चंदन सिंह, विकास टोप्पो, सोम उरांव, राजेश कुमार, सतेंद्र शर्मा, मनोज सिंह, शुभम सिंह, सूरज सिंह, समुलेस कुजूर, कार्तिक कुजूर मौजूद थे।