सीखने के लिए शिक्षकों की बात ध्यान से सुनें बच्चे
लोहरदगा | शहर के सुभाष चौक निकट स्थित रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को पांच दिवसीय समर कैंप के तीसरे दिन भी बच्चों को कई विद्याएं बताए गए। आकृति उदय के गौतम चंदा ने बच्चों को शादी कार्ड से नेपाल का मंदिर व साज-सज्जा की कला बताया गया। वहीं आचार्य सुधांशु ने मुक सांकेनिक भाषा सिखाए। नेहा अग्रवाल ने बच्चों को मेहंदी कला की विधा बारीकियों ने बताई। मौके पर शकुंतला राजगड़िया, ममता बंका, अनिता बंका, सुधा देवी, सुजाला देवघरिया, मालती देवघरिया व किरण आदि उपस्थित थीं।