पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साड़ी के पार से ट्रक की ट्रॉली में फांसी लगा महिला ने की आत्महत्या

साड़ी के पार से ट्रक की ट्रॉली में फांसी लगा महिला ने की आत्महत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदर थाना क्षेत्र के जुरिया कठर टोली में हिसरी निवासी परादिश कुजूर की 28 वर्षीय प|ी अंजना माधुरी कुजूर का शव मंगलवार की रात ट्रक के ट्रॉली से लटका बरामद किया गया। घटना की जानकारी तब हुई जब ट्रक के खलासी देर रात खाना खाने के बाद ट्रक में सोने गया। खलासी ने देखा कि ट्रक पर महिला का शव साड़ी के पार से बने फंदे में झूल रहा था। जिसके बाद उसने मृतका के पति ट्रक ड्राइवर को दी। इसके बाद उसने अपनी बहन व पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतका के पति ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए कुछ दिन पहले ही जुरिया कठर टोली में किराए के मकान में रह रहे थे। वहीं किराए का एक और मकान है। उसकी प|ी अंजना मंगलवार की सुबह तीनों बच्चों को छोड़कर डुमरपाट मायके गई थी और शाम में लौटी।

रात में खाना खाने के बाद प|ी ने बच्चों के साथ किराए के दूसरे मकान में पहुंचाने को कहा। लेकिन उसने बच्चों को नहीं ले जाने को कहा। इसी को लेकर विवाद होने पर वह वहां से चली गई। मृतका अपने पीछे तीन बच्चों 8 वर्षीय एलिस कुजूर, 4 वर्षीय एलिना कुजूर व 1 वर्षीय अल्फा कुजूर को छोड़ गई। इधर सदर अस्पताल पहुंचे मृतिका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। बुधवार शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

खबरें और भी हैं...