लोहारिया के कपालेश्वर मंदिर परिसर में बैठक को संबोधित करते दिग्विजयसिंह।
लोहारिया| समानता मंच की बैठक सोमवार को लोहारिया के कपालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दलपतसिंह सोलंकी की अध्यक्षता, संयोजक दिग्विजयसिंह के मुख्य आतिथ्य में हुई। इसमें 3 जून को आसपुर में होने वाली रैली की रूपरेखा बनाई गई।
मंच के संयोजक दिग्विजयसिंह ने कहा कि समानता मंच की पार्टी विशेष का समर्थक या विरोधी नहीं है। न ही किसी जाति विशेष का संगठन है। ये हमारे संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए तैयार किया गया संगठन है। सिंह ने सभी को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने का संकल्प दिलाया। बैठक को कमलेंद्रसिंह, भंवरसिंह सलाड़िया, जयप्रकाश पंड्या, हर्षवर्धनसिंह, कपिल व्यास ने भी संबोधित किया।