गनोड़ा| सुसनेर मध्यप्रदेश में विराजित आचार्य सुदंरसागरजी महाराज को आगामी चातुर्मास लोहारिया में कराने को लेकर जैन समाज का प्रतिनिधि मंडल उनसे मिला और श्रीफल भेंट किया। आचार्य ने भी लोहारिया में चातुर्मास करने के संकेत दिए। मुनि संघ 3 जून को रतलाम में प्रवेश करेंगे और 19 जून को चातुर्मास के लिए विधिवत घोषणा करेंगे। लोकेंद्र नायक के नेतृत्व में पार्श्व मंडल के सदस्यों ने आचार्य से भेंट की थी।