पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीते 4 गोल्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहारू | लोहारू स्पोर्ट्स क्लब के पांच खिलाड़ियों ने इंडोनेशिया के बाली शहर में छटे वर्ल्ड स्ट्रैंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में चार गोल्ड व तीन सिल्वर मैडल जीते हैं। इनमें क्लब कोच संदीप कड़वासरा ने भी अपने वर्ग में गोल्ड मैडल जीता है। रविवार को टीम लोहारू पहुंची तो उनका स्वागत किया गया तथा सिंघानी गांव में विजेता के सम्मान में जुलूस व कार्यक्रम किया गया।

क्लब के कोच संदीप कड़वासरा झांझड़ा ने बताया कि हरियाणा की ओर से उनके क्लब के पांच खिलाड़ियों संदीप कड़वासरा, नसीब बुगालिया, अरूण कुमार बहादुरगढ़, महिला खिलाड़ी कविता नारनौल तथा निशा श्योराण सिंघानी ने वर्ल्ड स्ट्रैंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। विश्व प्रतियोगिता में संदीप कड़वासरा ने अपने 60 किलोग्राम भार वर्ग में 655 किलोग्राम भार उठाकर गोल्ड मैडल जीता। नसीब बुगालिया ढाणी ओबरा ने 68 किलोग्राम भार वर्ग में 600 किलोग्राम भार उठाकर 2 सिल्वर मैडल जीते हैं। अरूण कुमार बहादुरगढ़ ने 95 किलो भार वर्ग में गोल्ड मैडल जीता। महिलाओं में वर्ग में कविता नारनौल ने 58 किलो भार वर्ग में दो गोल्ड मैडल जीते वहीं चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब हासिल करते हुए विश्व रिकार्ड बनाया है। निशा श्योराण सिंघानी ने 72 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मैडल हासिल किया। सभी खिलाड़ियों का लोहारू पहुंचने पर स्वागत किया गया। निशा श्योराण के गांव सिंघानी में एक लाख रुपये का ईनाम उनके स्वागत पर दिया। इस अवसर पर सिंघानी के सरपंच सुरेन्द्र राठी, एमई सुंदर श्योराण, लोकेश श्योराण, राजपाल नंबरदार, ईश्वर सिंह, धर्मपाल राठी, रमेश कानूनगो, स्टेट अवार्डी सतीश कुमार, बलवान, कैलाश चंद अादि मौजूद थे।

लोहारू. इंडोनेशिया में छठी वर्ल्ड स्ट्रैंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ी।

खबरें और भी हैं...