भारतीय किसान संघ ने सुनीं किसानों की समस्या
भारतीय किसान संघ ने सुनीं किसानों की समस्या
लोहारू | भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री महीपाल बड़दू ने मंगलवार को अपने साथियों के साथ अनाज मंडी का दौरा किया आैर किसानों की समस्याएं सुनी। किसानों ने बताया कि सरसों की खरीद नहीं हो रही है। इस पर उन्होंने हैफेड प्रबंधक से बात की तो उन्होंने कहा कि मंडी मे गेहूूं ज्यादा आ गया है सरसों को तोलने के लिए जगह नही मिल रही हैं। इसकी व्यवस्था करना मार्केट कमेटी की है।