लोहारू | लोगों को कानूनी रूप से जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण की अाेर से कानूनी जागरूकता शिविर किए जा रहे हैं। इसके तहत ढाणी लक्ष्मण में उपमंडल कानूनी सेवाएं समिति के अध्यक्ष एवं एसीजेएसडी विनीत सपड़ा के मार्गदर्शन में कानूनी जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में पैनल के अधिवक्ता अनिल कादयान ने हिन्दू विवाह अधिनियम, स्वच्छ भारत मिशन, भरण पोषण अधिनियम,खाप पंचायतें, मनरेगा, घरेलू हिंसा, वरिष्ठ नागरिक अधिनियम, महिलाओं के अधिकारों, मानवाधिकारों आदि के बारे में विस्तार से बताया। कानूनी सहायता की जानकारी होने पर किसी भी तरह से शोषण या अत्याचार से बचा जा सकता है। इस अवसर पर सरपंच आत्माराम, राजेंद्र, मुकेश, मनोज कुमार सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।