कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पर्याप्त बहुमत के अभाव में भाजपा की अाेर से सरकार का गठन करने के विरोध में शनिवार को हलका युवा कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गाढ़ा के नेतृत्व में लोहारू में प्रधानमंत्री का पुतला फंूककर विरोध प्रदर्शन किया।
युवा कांग्रेस के जिला प्रधान अभिजित लाल सिंह ने बताया कि कर्नाटक में बहुतम के अभाव में भाजपा ने सरकारी तंत्र का दुरूपयोग कर सरकार का गठन कर लोकतंत्र की हत्या की। लोहारू युवा कांग्रेस के हलका अध्यक्ष शक्ति सिंह गाढ़ा ने बताया कि कर्नाटक राज्य के राज्यपाल महोदय को उस दल को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना चाहिए था जिसके पास पूर्ण बहुमत हो। बिना बहुमत के भाजपा को सरकार बनाने का मौका देना भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने जैसा है। इस मौके पर शकील कुरेशी, कुलदीप बांबल, सविल चौपड़ा, बलजीत, देवेंद्र, संदीप सैन मौूजद थे।
कर्नाटक मामले को लेकर देवीलाल चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकते युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिजीत लालसिंह, हलका अध्यक्ष शक्ति सिंह व अन्य।