लोहारू | बिजली सहित किसानों की अनेक मांगों को मनवाने तथा जायज मांगों को लेकर आंदोलन का रास्ता अपनाने को लेकर 20 मई को बाढड़ा के विश्राम ग्रह में किसान महापंचायत की जाएगी। महापंचायत में हजारों लोग एकत्रित होंगे तथा अनेक कड़े निर्णय लिए जाएंगे। इस महापंचायत को लेकर शुक्रवार को किसान संघर्ष समिति के दादरी जिलाध्यक्ष मीरसिंह जेवली, खाप पच्चीस प्रधान बिजेन्द्र बेरला, किसान नेता कमलसिंह मांढ़ी, दिलबाग गोपी, विद्यानंद हंसावास, पूर्व मैनेजर उमेदसिंह सहित अनेक किसान नेताओं ने बिसलवास, बारवास, गागड़वास तथा लोहारू का दौरा किया। हर वर्ग की समस्याओं को लेकर 20 मई की बाढड़ा किसान महापंचायत में आरपार की लड़ाई का ऐलान किया जाएगा।