पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • जसिया में हर घर से जाएगी एक ईंट व गांव से सवा किलो मिट्टी

जसिया में हर घर से जाएगी एक ईंट व गांव से सवा किलो मिट्टी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जसिया में 2 जून को जाट महासम्मेलन किया जाएगा। इसमें लोहारू हलके के प्रत्येक गांव के हर घर से एक ईंट तथा गांव से सवा किलो मिट्टी तथा एक पानी की बोतल लेकर ग्रामीण महासम्मेलन में शामिल होंगे। गांवों में इसके लिए कमेटियां बनाई गई है। शुक्रवार को लोहारू खंड की बनाई गई कमेटी के सदस्यों टीम में उमेदसिंह फरटिया, धनपतराय फरटिया, प्रहलाद गिगनाऊ, रतीराम मेचू, धर्मपाल बारवास, बिहारीलाल ढाणी टोडा, प्यारेलाल सांगवान ने खंड के एक दर्जन गांवों में ग्रामीणों के बीच जाकर इस सम्मेलन के लिए कमेटियों का गठन किया। पदाधिकारियों ने बताया कि जसिया में होने वाले महासम्मेलन के प्रचार तथा हर घर से भागीदारी के लिए कमेटियां बनाई गई हैं।

खबरें और भी हैं...