पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • रोडवेज व कई विभागों के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

रोडवेज व कई विभागों के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका में अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को समर्थन देने रोडवेज के अनेक कर्मचारी अपना काम छोड़कर समर्थन देने पहुंचे वहीं बिजली निगम के अनेक कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान धरने पर गए तथा सरकार व विभाग के मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि वे हड़ताली कर्मचारियों के साथ हैं तथा उनका समर्थन जारी रहेगा।

एकजुट रहने का आह्वान

धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को समर्थन देने हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, रोडवेज विभाग के अनेक नेता, बिजली निगम के पदाधिकारी पहुंचे तथा सरकार ओर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने बताया कि वे एकजुट हैं तथा शहर की सफाई में वे कोई सहयोग नहीं करेंगे। जब तक धरने पर बैठे कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता वे धरने पर रहेंगे। इस अवसर पर अनेक विभागों के कर्मचारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...