पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सरसों की खरीद शुरू करवाए जाने के लिए दिया ज्ञापन

सरसों की खरीद शुरू करवाए जाने के लिए दिया ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसान सभा के पदाधिकारियों ने एसडीएम लोहारू के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है। इसमें किसानों ने उनकी सरसों की खरीद शुरू करवाकर सरकारी भाव पर बिकव3ाए जाने की मांग की है।

इन्द्राज सिंह, सुमेरसिंह गोठड़ा, रोहताश झुप्पा, अमरसिंह फरटिया, राजेन्द्र गिगनाऊ, राजबीर सेहर, छतरसिंह, मास्टर दयानंद सहित अनेक किसानों ने एसडीएम सुरेश कस्वां को ज्ञापन दिया है। किसानों ने बताया कि लोहारू क्षेत्र में गेहूं की फसल पहले निकाली जाती है तथा मंडी में गेहूं अधिक आने के कारण किसान अपनी सरसों की फसलें नहीं बेच पाए।

सरकार से किसान मांग करते हैं कि उनके घरों में पड़ी सरसों की फसल को एक मौका देकर सरकारी भाव पर खरीद करवाए जाए ताकि किसान आर्थिक तंगी से उभर सकें। किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सरकार को भिजवाने की मांग की। जिस पर एसडीएम सुरेश कस्वां ने उनकी मांग को उच्चाधिकारियों के माध्यम से सरकार को भिजवाने का आश्वासन दिया है।

खबरें और भी हैं...