पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भीमसागर सरपंच के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहावट आंचलिक | लोहावट थानांतर्गत भीमसागर गांव के सरपंच अशोक बिश्नोई के घर पर कुछ बदमाशों ने फायरिंग की। लोहावट थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित ने बताया कि भीमसागर सरपंच अशोककुमार पुत्र चैनाराम बिश्नोई ने मामला दर्ज करवाया कि गुरुवार दिन में साढ़े बारह बजे मैं मेरे घर पर बैठा था। तभी एक बोलेरो कैम्पर में सवार होकर मेरे घर के पीछे के गेट पर श्यामलाल पुत्र हरचंदराम विश्नोई निवासी जुड़ व मोतीराम पुत्र मानाराम विश्नोई निवासी भीमसागर तथा एक अन्य युवक आए। गेट पर आकर गाड़ी खड़ी की व कांच नीचे उतार कर मेरे घर की तरफ फायरिंग की। आवाज सुनकर मेरी मां व भाई ने बाहर आकर देखा तो ये लोग गाड़ी घुमाकर भाग गए। सरपंच की रिपोर्ट पर लोहावट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सरपंच ने बताया कि इन युवकों ने गत 30 मार्च को मुझे फोन कर हाथ-पैर तोड़ने व जान से मारने की भी धमकी दी थी।

खबरें और भी हैं...