पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • ढाणी में लगी आग से फटा गैस सिलेंडर, बड़ा हादसा टला

ढाणी में लगी आग से फटा गैस सिलेंडर, बड़ा हादसा टला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहावट आंचलिक| करणीनगर जाटाबास में बुधवार सुबह एक ढाणी में लगी आग से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। पटवारी मंजू विश्नोई ने बताया कि सूचना के अनुसार लूणी प|ी बगताराम के घर में दस बारह दिन पूर्व एक सड़क दुर्घटना में बगताराम पुत्र अणदाराम निवासी करणीनगर(जाटाबास) की मौत हो गई थी। इसके चलते बुधवार को शोक सभा में करीब दो सौ से अधिक लोग वहां मौजूद थे। तभी झोपड़े में आग लग गई। आग ने विकराल रूप लेते हुए पास ही बने एक अन्य कच्चे पड़वे और झोपड़े को भी अपनी चपेट में ले लिया। वहां मौजूद लोगों ने पानी के टैंकर व रेत डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। पटवारी ने मौका फर्द बनाई। सूचना मिलने पर लोहावट पुलिस ने भी जाकर मौका मुआयना किया। वहीं घर में एक खाली व एक गैस से भरा हुआ सिलेंडर भी रखा हुआ था। आग से भरा हुआ सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया व आग ने पास ही बने अन्य एक झोपड़े व पड़वे को अपनी चपेट में ले लिया। अंदर रखे घी व तेल से भी विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने कई टैंकर पानी व रेत से आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन सब कुछ खाक हो गया।

गांव में शोक सभा के चलते मौजूद थे करीब दो सौ लोग

गांव में शोक सभा के चलते मौजूद थे करीब दो सौ लोग

खबरें और भी हैं...