पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • रंजिश में चाचा व उनके बेटे पर ट्रेलर चढ़ाया, पिता की मौत, बाल बाल बचा बेटा

रंजिश में चाचा व उनके बेटे पर ट्रेलर चढ़ाया, पिता की मौत, बाल-बाल बचा बेटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरानी रंजिश के चलते बुधवार को कुछ बदमाशों ने दो बाप-बेटे पर ट्रेलर चढ़ा दिया। इससे बाप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका बेटा हेलमेट पहने होने से बाल-बाल बच गया। चार में से तीन हमलावर मृतक के भतीजे बताए जा रहे हैं। जो पूर्व में भी तीन बार उनके बेटे को मारने का प्रयास कर चुके थे। पुलिस ने 2 घंटे में ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके दो ट्रेलर जब्त कर लिए। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द किया। शेरगढ़ थानाधिकारी भवानीसिंह ने बताया कि देवीगढ़ निवासी मनोहर राम जाट (27) ने रिपोर्ट दर्ज करवा कर बताया कि बुधवार दोपहर एक बजे वह अपने पिता लुंबाराम जाट के साथ बाइक पर जा रहा था। कुछ परिचित उनके पीछे आ रहे थे। जिनके इंतजार में वे मेगा हाईवे पर भीलों की धड़ी की सरहद में सड़क किनारे खड़े हो गए। इसी दौरान देवीगढ़ निवासी मोतीराम व पप्पूराम पुत्र मानाराम, सुरताराम पुत्र दीपाराम जाट और लोहावट निवासी अचलाराम उर्फ आसूराम पुत्र केसुराम जाट वहां आए। उनके दो ट्रेलर पास ही एक होटल पर रखे थे। एक ट्रेलर में सवार होकर वे आगे बढ़े और तेज रफ्तार में मनोहर व उसके पिता लुंबाराम पर चढ़ा दिया। ट्रेलर लुंबाराम के दोनों पैर व पेट को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हेलमेट पहने होने व भाग निकलने में कामयाब रहने से मनोहर बच गया।

अस्पताल में घायल मुन्नाराम।

पूर्व में भी तीन बार कर चुके थे हत्या की कोशिश

मनोहर ने बताया कि आरोपी हमारे परिवार से कई सालों से रंजिश रखते हैं। मुझे मारने के लिए वे पहले भी 3 बार प्रयास कर चुके थे, लेकिन सफल नहीं हो पाए। आज पूर्व नियोजित तरीके से हम पर हमला कर मेरे पिता की जान ले ली।

पदचिह्नों के आधार पर पीछा कर आरोपियों को पकड़ा

आरोपी साईं गांव की सरहद में विष्णु पेट्रोल पंप पर ट्रेलर खड़े कर भाग गए। सूचना मिलते ही थानाधिकारी भवानीसिंह के नेतृत्व में पुलिस की दो टीमें गठित कर उनका पीछा शुरू किया गया। कांस्टेबल जीवनराम विश्नोई ने पद चिन्हों के आधार पर साई गांव के पास रेतीले धोरों से मोतीराम जाट को पकड़ लिया। वहीं हैड कांस्टेबल डालाराम, मुख्य आरक्षी लोकेश कुमार, कांस्टेबल प्रभुलाल, सदामाराम व जीवनराम की टीम ने हनवंत नगर की सरहद में आरोपी अचलाराम व सुरताराम जाट को धर दबोच लिया।

स्मैक के नशे में थे, एक चालक हिचकिचाया, तो दूसरे ने कुचल दिया

सूत्रों के अनुसार आरोपी स्मैक के नशे में थे। वे दो ट्रेलर में सवार हुए। इस दौरान जब एक ट्रेलर का चालक कुछ हिचकिचाया तो दूसरे के चालक अचलाराम ने कहा कि तेरे से नहीं होगा, मैं करता हूं... इतना कहते हुए उसने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने दोनों ट्रेलर जब्त कर लिए है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। उधर, मनोहर ने बताया कि आरोपी हमारे परिवार से कई सालों से रंजिश रखते हैं। मुझे मारने के लिए वे पहले भी 3 बार प्रयास कर चुके थे, लेकिन सफल नहीं हो पाए। आज पूर्व नियोजित तरीके से हम पर हमला कर मेरे पिता की जान ले ली।

खबरें और भी हैं...