लोहावट आंचलिक | लोहावट के चैनपुरा गांव के एक युवक ने संरक्षित जीवों की श्रेणी में आने वाले दो किंग कोबरा सांप को मार दिया। इतना ही नहीं उन्हें मारकर उनके फोटो सोशल मीडिया शेयर कर दिए। जब इसकी निंदा व विरोध हुआ तो युवक ने पोस्ट डिलीट कर दी। कांग्रेस जिला पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला सचिव सुरेश खीचड़ ने बताया कि नजीर अहमद निवासी इंदोलाई नाडी चैनपुरा ने शुक्रवार को दो किंग कोबरा सांपों मार दिया। इन्हें मारकर सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया। फोटो पर उसने कमेंट किया कि ये सांप जहरीले होते हैं ये काट ले तो जान भी जा है इसलिए इन्हें मार देना चाहिए। नजीर के इस कमेंट का विरोध होने लगा तो उसने पोस्ट हटा ली। खीचड़ ने कहा कि इस तरह के दुर्लभ जीवों की हत्या करना निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। विभाग को एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि इस तरह के अन्य लोग ऐसा घृणित काम ना करे।