सेहत विभाग की ओर से शुरू की गई मुहिम के तहत सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह की अगुवाई में शहीद भाई दियाला सिंह पब्लिक स्कूल के 1370 छात्रों का टीकाकरण किया गया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि कुछ समाज विरोधी तत्वों की ओर से सोशल मीडिया पर एमआर टीके के प्रति गलत प्रचार किया जा रहा है, इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। इसके बावजूद परिजन अपने बच्चों की सेहत के लिए सेहत विभाग को सहयोग दे रहे है व अपने बच्चों का टीकाकरण करवा रहे है। इस मौके सहायक सिविल सर्जन डॉ. सुरिंदर सिंगला व टीकाकरण अधिकारी डॉ. दलजीत सिंह ने कहा कि खसरा व रुबेला एक वायरल बीमारी है। इस कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में बच्चों की मौत हो जाती है। इस मौके पर प्रिंसिपल नरपिंदर सिंह, वाइस प्रिंसिपल जगदीश कौर, एसएमओ लोंगोवाल डॉ. अंजू सिंगला आदि उपस्थित थे।
शहीद भाई दियाला सिंह स्कूल में बच्चों का टीकाकरण करते हुए अधिकारी।
वसंत वैली स्कूल के छात्रों को एमआर का टीका लगाया
मालेरकोटला| सेहत विभाग की ओर से डॉ. रूबिना की अगुवाई में वसंत वैली पब्लिक स्कूल के छात्रों को एमआर का टीका लगाया गया। इस मौके पर डॉ. रूबिना ने बच्चों के परिजनों को अपील की कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से दूर रह कर अपने बच्चों के यह टीका जरूर लगवाए। क्योंकि यह टीका बच्चों को खसरा व रुबेला जैसी भयानक बीमारियों से बचाता है।