कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन, किसान सभा, साईटीयू व सीपीएम की बैठक सीपीएम के सचिव कामरेड भूप चंद की अगुवाई में अनाज मंडी में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए कामरेड भूप चंद चन्नों ने कहा कि सीपीएम की ओर से विभिन्न संगठनों के सहयोग से पोल खोल रैलियां कर लोगो को मोदी सरकार की लोक विरोधी नीतियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिसमें लोगो का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में केन्द्र सरकार ने पिछले चार सालों से देश में पेट्रोल, डीजल, बिजली, रसोई गैस, खाने पीने की वस्तुओं के दामों में बढ़ौतरी कर आम लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। चुनावों के समय केन्द्र सरकार की ओर से हर वर्ष 2 करोड़़ रोजगार देने का वायदा किया गया था। परंतु अभी तक 2 लाख वार्षिक नौकरियां भी नहीं दी गई। जिस कारण बेरोजगार नौजवान खुदकुशियां कर रहे है। बुजुर्गों को मिलने वाली बुढ़ापा पेंशन भी बंद कर दी गई है। जिस कारण भाजपा सरकार की लोक विरोधी नीतियों के प्रति लोगो जागरूक करने के लिए विभिन्न संगठनों के सहयोग से केन्द्र सरकार के खिलाफ एक महासंघर्ष किया जाएगा। मौके पर बंत सिंह, राम सिंह सोहिया, इंदरजीत सिंह, तारी सिंह, मघ्घर सिंह आदि उपस्थित थे।
लौंगोवाल में बैठक को संबोधित करते कामरेड भूप चंद चन्नों। 17एसएनजी10