शिअद के नए देहाती प्रधान रूपिंदरपाल सिंह का सम्मान
सुनाम| शिअद के नए देहाती प्रधान रुपिंदरपाल सिंह को सम्मानित करने के लिए समारोह कराया गया। समारोह के दौरान एसजीपीसी के प्रधान गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने विशेष तौर पर शिरकत की। रुपिंदरपाल चट्ठा को सम्मानित करते हुए गोबिंद लोंगोवाल ने कहा कि रुपिंदरपाल की नियुक्ति से पार्टी क्षेत्र मे और मजबूत होगी। रुपिंदरपाल चट्ठा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे पूरी तनदेही के साथ निभाएंगे। इस मौके पर जगसीर सिंह, मनजीत कुलार, दर्शन उपस्थित थे।(गक्खड़/टिंका)