जमीन की कुर्की रुकवाने के लिए भारतीय किसान एकता उगरांहा की ओर से रोष धरना दिया गया। यूनियन नेता जसविंदर लौंगोवाल ने कहा कि सत्ता में आने से पहले कैप्टन सरकार ने वादा किया था कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद जमीन की कुर्की नहींं की जाएगी व किसानों का सारा कर्जा माफ किया जाएगा। इन वादों के बावजूद लगातार किसानों की जमीन की कुर्की के आदेश दिए जा रहे है। पंजाब सरकार किसानों से किए गए वादे से भाग गई है। बैंकों द्वारा किसानों के घरों में जाकर जमीन की कुर्की के नोटिस दिए जा रहे है, जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। इस मौके पर अमर सिंह, बंत सिंह, केहर सिंह, जीती सिंह, नेक सिंह, दरबारा सिंह, रणजीत सिंह, गुरमेल सिंह आदि उपस्थित थे।
किसान
लौंगोवाल में रोष धरना देते भाकियू के सदस्य।
पंजाब सरकार किसानों से किए गए वादे से भाग चुकी है : जसविंदर
जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी की रिजर्व कोटे की जमीन कम दाम पर देने की मांग
संगरूर| जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी की ओर से रिजर्व कोटे की जमीन कम दाम पर लेने की मांग को लेकर बीडीपीओ भवानीगढ़ व बीडीपीओ संगरूर को ज्ञापन सौंपा गया। इस कारण गांव घराचों व बडरूखां की जमीन की बोली स्थगित कर दी गई। जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी के नेता मुकेश मलौद ने कहा कि वह लंबे समय से सरकार से मांग कर रहे है कि दलितों को उनके हिस्से की जमीन 99 वर्षीय पट्टे पर दी जाए, ताकि बड़े जमीनदार दलितों से जमीन न छीन सकें। इस मौके पर तरसेम सिंह, बलवंत सिंह, राजवीर सिंह, राज कौर, मनदीप सिंह आदि उपस्थित थे।