लौंगोवाल| किसान मोर्चा की बैठक गुरूद्वारा साहिब शहीदां पत्ती दुल्लट में हुई। बैठक में बाबा बंदा सिंह बहादर की याद में सरहिंद फतेह दिवस को समर्पित 9 जून को कांफ्रेंस करने का फैसला लिया गया। जिला प्रधान भूपिंदर सिंह ने बताया कि बाबा बंदा सिंह बहादुर ने किसानों को मुगलों व जागीरदारों के हाथों से छुड़वाया था व छोटे साहिबजादों की शहादत का बदला भी लिया। बाबा बहादर सिंह की याद को समर्पित कांफ्रैंस की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से ऐलान किया गया कि धान की फसल 10 जून से लगाई जाएगी। मौके पर बलविंदर सिंह, राम सिंह, मीठा सिंह, गुरप्रीत सिंह, तेजिंदर सिंह उपस्थित थेे।